नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में रविवार को आधी रात के बाद करीब दो बजे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पहले तो एक व्यक्ति से डेयरी का पता पूछा। फिर उससे गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। व्यक्ति को घायल कर स्कूटी सवार वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस स्कूटी सवार दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भारत कॉलोनी में रहने वाले यशपाल पुत्र ब्रह्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह रात करीब दो बजे लघुशंका के लिए जागे थे। वह घर के बाहर नाली पर लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान गली के पास स्कूटी सवार दो लोग आते दिखाई दिए। उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम तररूण व कमल निवासी दिल्ली बताया।
यशपाल ने बताया कि स्कूटी सवार युवकों ने उससे प्रीतम डेयरी का पता पूछा और गाली-गलौच करने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने यशपाल के ऊपर पर डंडे व लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गए। शोर सुनकर जब तक घर के लोग बाहर निकले, दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
मामले की शिकायत के बाद जांच अधिकारी हवलदार कर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्कूटी नंबर के आधार पर उन्हें तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।