फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिल सकता है पांचवीं आईटीआई का तोहफा

Fri, 23 May 2014 08:06 PM IST
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी शैक्षिक सत्र में तकनीकी शिक्षा की दक्षता के लिए शहर के युवाओं को एक नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का तोहफा मिल सकता है। एनआईटी आईटीआई प्रशासन ने सरकार के पास ओल्ड फरीदाबाद स्थित आईटीआई को स्वंत्रत करनेे का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


सरकार के इस कदम के बाद शहर में पांचवीं राजकीय आईटीआई हो जाएगी। जिसमें युवाओं को शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए दाखिला दिया जाएगा। मौजूदा समय में ओल्ड फरीदाबाद आईटीआई एनआईटी आईटीआई से अटैच है। इसके अलावा दो आईटीआई पॉली व महिला आईटीआई को भी इसी कैंपस में चलाया जा रहा है।

पॉली आईटीआई का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा नहीं होने की वजह से इसका संचालन मजबूरन यहां किया जा रहा है। जबकि कैंपस में महिला आईटीआई की आधी जगह है।

एनआईटी से अटैच आईटीआई के सभी ट्रेडों के दाखिले हर वर्ष एनआईटी आईटीआई प्रशासन की ओर से किए जाते हैं। इस आईटीआई में 24 ट्रेड यूनिट हैं, जिनकी 530 सीटें निर्धारित रखी गई हैं।
विज्ञापन


इस आईटीआई में प्रधानाचार्य सहित करीब 26 लोगों का स्टाफ मौजूद है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यह आईटीआई पूरी तरह से स्वतंत्र हो जाएगी और इसका पूरा बजट औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से जारी किया जाएगा।

एनआईटी स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कहा कि एनआईटी आईटीआई व ऊंचा गांव राजकीय महिला आईटीआई को मिलाकर शहर में पांच आईटीआई हो जाएंगी। ओल्ड फरीदाबाद में अटैच आईटीआई को स्वतंत्र करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। मंजूरी जल्द आ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें