फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के नाम पर चल रहा है फर्जी कॉल सेंटर, असफल आवेदकों और वेटिंग वालों को फोन कर मांग रहे पैसे

Thu, 12 Sep 2019 03:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली विकास प्राधिकरण हाउसिंग स्कीम को लेकर एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है, जहां से आवासीय स्कीम 2019  के असफल आवेदकों व वेटिंग वालों को कॉल किया जा रहा है और रुपयों की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली विकास प्राधिकरण को भी इस तरह की सूचना मिली है। प्राधिकरण ने लोगों को सचेत किया है कि इस तरह का कोई कॉल सेंटर डीडीए की तरफ से नहीं खोला गया है।

डीडीए ने अधिकारिक बयान जारी कर कहा कि है कि फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। लोगों को इस नंबर 18002122593 से कॉल किया जा रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त दो लाख रुपया पंजीकरण राशि जमा करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए आईएफएससी कोड आईडीआईबी 000एन022 बैंक का विवरण दिया जा रहा है। डीडीए का कहना है कि ऐसा कोई कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं करवाया गया है और बैंक का विवरण आईएफएससी कोड भी गलत और धोखेबाजी है । प्रतीक्षित आवेदकों की एक सूची डीडीए की वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें