नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते मंगलवार को एक यात्री के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर एक यात्री के पास से कस्टम अधिकारियों ने सोने की दो पट्टियां बरामद की।
बरामद की गई सोने की पट्टियों का वजन करीब दो किलोग्राम ये भी ज्यादा, 2019.6 ग्राम है। बताया जा रहा है कि सोने का मूल्य करीब 72 लाख 90 हजार रूपये है।