फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के बहाने ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2019 04:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा में लोन व नौकरी दिलाने के नाम पर युवक-युवतियों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने सेक्टर-2 स्थित कॉल सेंटर पर छापेमारी कर दो महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इनमें कॉल सेंटर संचालक भी शामिल है। इन लोगों ने सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी की है। वाराणसी निवासी सौरभ सिंह ने नौकरी व लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत नोएडा पुलिस से की थी। 

इस मामले की जांच के दौरान साइबर सेल ने बी-24 सेक्टर-2 स्थित एक कॉल सेंटर में छापेमारी की। पुलिस ने कॉल सेंटर से मेरठ के गांव रसूलपुर निवासी फरमान चौहान व तजीमुल, मुरादनगर के पीर वाली गली निवासी इरफान और दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी राधा सिंह व शाहदरा अशोक नगर निवासी पूजा यादव को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपी देशभर के लोगों से लोन व नौकरी देने के बहाने कॉल करते थे। फिर फाइल चार्ज व अन्य खर्चे के नाम पर लाखों रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लेते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। 
 
विज्ञापन

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि ये लोग क्विकर डॉट कॉम से बेरोजगार युवक युवतियों का डाटा खरीदकर नौकरी व लोन के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देते थे। इसके बाद फर्जी ऑफर लेटर भी इश्यू कर देते थे। 

ऑफर लेटर देने के बाद उन युवक-युवतियों को उनके जानने वालों का लोन कराने का लक्ष्य देते थे। पर्सनल लोन, होम लोन,  एग्रीकल्चर लोन, गोल्ड लोन देने का दावा करते थे। इसके बाद कंप्यूटर से फर्जी स्लिप तैयार कर पीड़ितों को दी जाती थीं। 

फिर पीड़ितों से धोखाधड़ी करके आरोपी धानी बिजनेस सॉल्यूशन नाम की फर्म के खातों में पैसा जमा करवा लेते थे। आरोपी दो महीने से ठगी कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने विभिन्न राज्यों के सैकड़ों लोगों से ठगी की। 

पुलिस ने आरोपियों से एक कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर, की बोर्ड, 12 मोबाइल, कॉलिंग डाटा शीट, रजिस्टर, फर्जी ऑफर लैटर और कंपनी की चार मोहरें बरामद की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें