फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitbull Attack: दिल्ली में छह साल के बच्चे पर टूट पड़ा 'खूंखार' पिटबुल, बचाने वाले चश्मदीद ने बताई पूरी वारदात

Tue, 25 Nov 2025 10:50 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Pitbull Attack In Delhi: प्रेमनगर के विनय एन्क्लेव में खेलते समय एक छह साल के बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने बेरहमी से हमला कर दिया। एक चश्मदीद ने बताया कि कुत्ते ने अचानक मेरी दुकान के पास खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पिटबुल ने किया छह साल के बच्चे पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां कथित तौर पर एक पिटबुल कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान चश्मदीद ने बताया कि यह घटना तब हुई जब बच्चा एक दुकान के पास खेल रहा था। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुत्ता अचानक बच्चे की ओर लपका और उसे घसीटने लगा। यह भयावह दृश्य देखकर आसपास के लोग सकते में आ गए। बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 

रोहिणी में पिटबुल ने छह साल के बच्चे पर किया हमला
प्रेमनगर के विनय एन्क्लेव में खेलते समय एक छह साल के बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने बेरहमी से हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के कान को बुरी तरह काट लिया और शरीर के अन्य हिस्सों को भी नोच डाला। पड़ोसियों की सूझबूझ से बच्चे को बचाया जा सका, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुत्ते के मालिक राजेश पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना प्रेमनगर तीन के विनय एन्क्लेव में उस समय हुई जब छह साल का देवांग अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसके पड़ोसी राजेश पाल का पिटबुल कुत्ता घर से बाहर निकल आया और अचानक देवांग पर हमलावर हो गया। अपनी जान बचाने के लिए देवांग गली में दौड़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह जमीन पर गिर गया। इसी दौरान कुत्ते ने उसके दाहिने कान को अपने पंजों और दांतों से बुरी तरह काट लिया।
विज्ञापन

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और देवांग के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक कुत्ते ने बच्चे को काफी हद तक घायल कर दिया था। लोगों ने एकजुट होकर किसी तरह कुत्ते को बच्चे से दूर किया और उसे बचाया।

बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत रोहिणी सेक्टर छह के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। देवांग के पिता दिनेश एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं।

पुलिस ने इस मामले में कुत्ते के मालिक राजेश पाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह पिटबुल कुत्ता राजेश पाल के बेटे सचिन ने करीब डेढ़ साल पहले खरीदा था। हालांकि, वर्तमान में सचिन हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें