फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंड बैग के साथ हवाई यात्रा करने वालों की होगी फटाफट एंट्री, शुरू हुई एक्सप्रेस चेक-इन सुविधा

Sat, 17 Aug 2019 12:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल टू पर एक्सप्रेस सिक्योरिटी चेक-इन सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई। सिर्फ हैंड बैग के साथ हवाई यात्रा करने वाले मुसाफिरों की सुरक्षा जांच में अब ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। ऐसे यात्री अलग से लेन मिलने से वह सिर्फ पांच-दस मिनट में अंदर प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, अभी तक एयरपोर्ट के सभी यात्रियों को एक ही तरह की सुरक्षा जांच से गुजरना होता था। बीच-बीच में भारी लगेज के साथ हवाई करने वाले यात्रियों को सुरक्षा जांच में ज्यादा वक्त लगता था। इससे उन यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ता था जो सिर्फ हैंड बैग के साथ यात्रा कर रहे होते थे।

नई सुविधा शुरू होने से टर्मिनल टू पर अब हैंड बैग के साथ जाने वाले घरेलू यात्री अपना बोर्डिंग पास लेकर सीधे एक्सप्रेस सिक्योरिटी चेक लेन में प्रवेश कर सकेंगे। यहां सुरक्षा जांच में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। पांच से दस मिनट में उन्हें प्रवेश मिल जाएगा। वहीं, मुख्य सुरक्षा चेक-इन क्षेत्र में भी मुसाफिरों की संख्या में कमी आएगी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टर्मिनल टू से रोजाना करीब 45000 यात्री सफर करते हैं। इनमें से 30 फीसदी से ज्यादा यात्रियों के पास कोई बैग नहीं होता। नई सुविधा का सीधा फायदा इन यात्रियों को होगा। सीईओ डायल विदेश कुमार जयपुरियार के मुताबिक, धीरे-धीरे टर्मिनल वन और थ्री पर भी इस सुविधा का विस्तार होगा। नई सेवा शुरू करने में सीआईएसएफ अहम रोल अदा कर रही है। इससे पहले यह सेवा हैदराबाद एयरपोर्ट पर अगस्त 2017 में शुरू की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें