फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेक्टर-22 में स्ट्रीट लाइटों के सर्वे में खुली पोल, मीटर खराब और पेड़ों की टहनियां बनीं बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली के सेक्टर-22 इलाके में स्ट्रीट लाइट की खराब व्यवस्था का मामला सामने आया है। इलाके में खंभों पर रोशनी की स्थिति जांचने के लिए हाल ही में एक संयुक्त सर्वे किया गया, जिसमें कई जगहों पर लाइट बंद पाई गई। यह सर्वे स्थानीय निवासी जेबी कौशिक और बीएसईएस के प्रतिनिधि की मौजूदगी में रात के समय किया गया। सर्वे के दौरान सेक्टर-22 की विभिन्न सोसाइटियों की मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया गया और जिन खंभों पर रोशनी नहीं थी, उनकी तस्वीरें भी ली गईं। जांच के दूसरे चरण में महारानी अपार्टमेंट से सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन जाने वाली सड़क और सड़क संख्या 210 का निरीक्षण किया गया। यहां पाया गया कि मेट्रो रोड के सभी खंभों और सड़क संख्या 210 के कई खंभों पर लाइट नहीं जल रही थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान बीएसईएस प्रतिनिधि ने जब फीडर पिलर की पड़ताल की, तो पता चला कि वहां लगा मीटर खराब है, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है और जल्द मरम्मत का आश्वासन मिला है। इसके अलावा, सर्वे में यह भी सामने आया कि कई जगहों पर पेड़ों की घनी शाखाओं ने लाइटों को ढंक लिया है। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण की बागवानी टीम से पेड़ों की छंटाई कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें