प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में सेक्टर-57 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान के पास पड़े मलबे में गुरुवार को सुबह 9 बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ, इससे आसपास के घरों के शीशे तक टूट गए। जब ये ब्लास्ट हुआ तो वहा से भैंसों का झुंड जा रहा था। इस कारण ब्लास्ट की चपेट में भैंस की कटड़ी आ गई और उसकी मौत हो गई। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे एसीपी कपिल एहलावत ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस के कंट्रोल रूम से इस ब्लास्ट की सूचना मिली थी। पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। फिलहाल इस मामले में लगातार तफ्तीश जारी है। तफ्तीश के बाद ही इस पूरी घटना का सच सामने आएगा।