फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घंटे ऑनलाइन अपडेट होगा मतगणना रिकॉर्ड

Fri, 09 May 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के किस बूथ पर कौन सा प्रत्याशी आगे या पीछे चल रहा है, इसकी जानकारी इस बार हर घंटे ऑनलाइन अपडेट होगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी कसरत शुरू कर दी है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कुल 27 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

10 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब प्रशासन 16 मई को होने वाली काउंटिंग के लिए पूरी तरह में जुट गया है। प्रशासन के अनुसार पहली बार सेंटर पर बूथ वाइज वोटों की गिनती आनलाइन अपडेट होगी।

प्रशासन ने नौ विधानसभाओं में होने वाली काउंटिंग के लिए अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर ली है। क्योंकि अब मतगणना में केवल सात दिन ही शेष बचे हैं।

ऐसे में मतगणना को लेकर प्रशासन किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता। नौ विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती पर लगभग 500 कर्मचारी लगाए जाएंगे। जबकि गिनती चार जगहों पर होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विधानसभा में 18-18 काउंटिंग अधिकारी नियुक्त होंगे, जबकि 20-20 सुपरवाइजर होंगे। हर मतगणना केंद्र पर काउंटिंग के लिए 15 टेबल लगाई जाएंगी।

एक मेज विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी व 14 मेज मतगणना करने वाले कर्मचारियों की लगेंगी।


मतगणना ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए शुरू हुए बहाने
पहले चुनाव डयूटी में नाम कटवाने के लिए कर्मचारियों ने तरह-तरह के बहाने किए थे। अब वे मतगणना ड्यूटी से भी अपना नाम कटवाने चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बहाने करने शुरू कर दिए हैं। कोई अपनी परीक्षा बताकर तो कोई बीमारी को बहाना बताकर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास नाम कटवाने की सिफारिश कर रहा है। ताकि मतगणना वाले दिन छुट्टी मिल सके।


कहां होगी किस विधानसभा की मतगणना:
बल्लभगढ़ व तिगांव विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सेक्टर-16 स्थित पंजाबी धर्मशाला में होगी।
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में होगी।
एनआईटी व बड़खल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना दौलतराम धर्मशाला में होगी।
-पृथला, होडल, हथीन व पलवल की मतगणना पलवल जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें