फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: किशोर कुमार की याद में कार्यक्रम का आयोजन, आईपीयू के वीसी बोले- उनकी गायकी में झलकते हैं विविधता के रंग

Sun, 15 Oct 2023 07:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किशोर कुमार मेमोरियल क्लब की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया गया। 
विज्ञापन
किशोर कुमार की याद में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की गायकी में विविधता के विभिन्न रंग हैं। इस तरह की विविधता दूसरे गायकों में कम ही मिलती है। उनके गानों को गुनगुनाते हुए हम बड़े हुए हैं। इसका असर कई पीढि़यों पर छाया हुआ है। यह बात आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने गायक किशोर कुमार की याद में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


किशोर कुमार मेमोरियल क्लब की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया गया। 

क्लब के संस्थापक कमल धीमान ने बताया कि कला, संगीत एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को किशोर कुमार अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान गजल गायिका पीनाज़ मसानी, संगीतकार रणजीत गजमेर कांचा, क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना, बैंडमिंटन खिलाड़ी मंजुशा कंवर शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें