फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम-विषम में ना हो कोई दिक्कत इसलिए पड़ोसी राज्यों से मांगा सहयोग

Sat, 09 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय
विज्ञापन
राजधानी में 15-30 अप्रैल तक सम-विषम दोबारा लागू करने में दिक्कतें ना आए, इसके लिए दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से सहयोग मांगा है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने पड़ोसी राज्यों के परिवहन मंत्री और उत्तराखंड के राज्यपाल को पत्र लिखा है।  उनसे अभियान के विषय में जागरूकता प्रचार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


गोपाल राय ने यूपी के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, हरियाणा के परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा, राजस्थान के परिवहन मंत्री यूनुस खान, पंजाब के परिवहन मंत्री अजित सिंह कोहर, हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली और उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल को पत्र लिखा है।

इसमें कहा है कि पिछली बार सम-विषम के दौरान पड़ोसी राज्यों से कई लोग कार से दिल्ली पहुंच रहे थे।  जो राज्य में प्रवेश करते थे, उनका चालान किया जाता था। उनके पास इस फार्मूले की जानकारी नहीं होती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने अनुरोध किया है कि वे अपने राज्य में इस योजना का प्रचार करें

केजरीवाल
उन्होंने अनुरोध किया है कि वे अपने राज्य में इस योजना का प्रचार करें। लोगों को बताया जाए कि 15-30 अप्रैल के बीच दिल्ली में तारीख के हिसाब से वाहन को प्रवेश मिलेगा। मसलन, सम तारीख को सम नंबर और विषम तारीख को विषम नंबर के वाहनों के चलने की छूट रहेगी।

नियम तोड़ने वाले वाहन पर 2 हजार रुपये जुर्माना प्रावधान है। परिहवन मंत्री ने यह भी कहा है कि भारी डीजल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने को लेकर सीमाएं तय हैं।

भारी डीजल वाहन वालों को इस तरह का प्लान दें कि दूसरे राज्य में आवागमन करते समय दिल्ली में प्रवेश करने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें