फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESI हॉस्पिटल में बंपर भर्ती, जल्दी करें

Wed, 19 Feb 2014 02:09 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में एनएच-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्टाफ की कमी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


ईएसआई कॉरपोरेशन ने अस्पताल प्रबंधन को कांट्रेक्ट पर 500 स्वास्थ्य कर्मियों को रखने की अनुमति दे दी है। इस बाबत शनिवार को ठेका आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कॉरपोरेशन को स्थाई कर्मचारी कम वेतन पर नहीं उपलब्ध हो पा रहे हैं। ऐसे में ठेके पर कर्मचारियों को रखना कॉरपोरेशन की मजबूरी बन गया है। ये 500 कर्मी एक साल के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में अस्पताल में स्टाफ की कमी है। इस कारण केवल एक ही वार्ड चलाया जा रहा है। अधिक गंभीर मरीज को रेफर करके पैनल के निजी अस्पतालों में भेज दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: ग्रीन एंड क्लीन सिटी मैराथन 23 को

अस्पताल के पास 18 स्टाफ नर्स हैं, जबकि 145 होनी चाहिए। इसी तरह 13 रेडियोग्राफर होने चाहिए, जबकि अस्पताल के पास दो हैं। 19 लैब टेक्नीशियन की जगह केवल चार हैं, 11 फार्मासिस्ट की जगह केवल सात हैं, 27 नर्सिंग सिस्टर होनी चाहिए, जबकि 11 हैं।

इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टरों की सहायता करने वाले कर्मचारी, उपकरणों एवं मशीनों को साफ करने वाले (सीएसडी-सेंट्रल स्टेरेलाइज्ड डिर्पाटमेंट), ब्लड बैंक टेक्नीशियन एवं वार्ड की देखरेख करने वाली नर्सें नहीं हैं।
विज्ञापन


ईएसआई मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने बताया कि नियुक्तियां ईएसआई गुड़गांव से होंगी। स्वास्थ्य कर्मियों के आने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें