फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उनका मॉर्निंग वॉक नहीं था पसंद, इसलिए कर दी पिटाई

Wed, 19 Feb 2014 02:06 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी थानाक्षेत्र में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एनआईटी में रहने वाले शिवनारायण सोमवार सुबह सैर के लिए निकले थे। तभी कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मॉर्निंग वॉक के दौरान वॉक के रास्ते को लेकर उनकी कुछ बदमाशों की कहा-सुनी हो गई थी।

इसीलिए जब वह सोमवार सुबह सैर के लिए निकले और एनएच-पांच स्थित मंदिर के पास पहुंचे, तो उनकी कॉलोनी में ही रहने वाले राजन व भारत भूषण ने दो साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें