फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पत्रिका के खिलाफ दर्ज करें आपराधिक मुकदमा’, बिना जानकारी के प्रकाशित की फोटो

Sat, 16 Jul 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हिंदी पत्रिका में खुद को निहंग की पोशाक में बिना उनकी जानकारी के दिखाए जाने की शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा से की है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने लिखा है कि उनकी सहमति के बिना मुख्य पृष्ठ पर उनका एक चित्र फोटोशॉप करके प्रकाशित किया गया है। केजरीवाल ने पत्र के माध्यम से शिकायत करते हुए लिखा है कि लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए पत्रिका के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।

मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि उन्हें शक है कि इस साजिश में हिंदी पत्रिका के साथ-साथ उनके सियासी विरोधी अकाली दल और कांग्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

साजिश के तहत किया गया ये सब

अरविंद केजरीवाल
ये सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। इसलिए इस साजिश को बेनकाब किया जाना बहुत जरूरी है। दिल्ली पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार इस हिंदी पत्रिका ने हालिया अंक में बिना केश के निहंग रूप में अरविंद केजरीवाल की तस्वीर छापी थी।

इसे लेकर विवाद शुरू हुआ जिसमें दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इसी सप्ताह पत्रिका को एक सप्ताह में माफी मांगने का कानूनी नोटिस दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें