फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऐसे पत्रकारों को पागल खाने भेज देना चाहिए'

Thu, 22 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जरनल वी के सिंह ने दलित परिवार पर विवादित बयान देने के बाद पत्रकारों पर भी एक विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन


पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह से जब सुनपेड में हुई घटना पर उनके बयान के बारे पूछा गया तो उन्होंने फिर विवादित बोल कहे। उन्होंने कहा कि पत्रकार अनपढ़ होते हैं। उन्होंने पत्रकारों पर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसे पत्रकारो को आगरा के पागल खाने में भेज देना चाहिए।

पूर्व सेना प्रमुख लोनी गाजियाबाद के इंद्रापुरी में राजपुत विकास समीति की ओर से आयोजित शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने ये बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल की पीएम से बर्खास्त करने की अपील

बता दें कि इससे पहले वीके सिंह ने सुनपेड हत्याकांड पर अपनी बात के समर्थन में विवादस्पद तर्क दिया था। उन्होंने कहा था कि हर चीज के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। अगर किसी ने कुत्ते को पत्थर मार दिया तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है।

वीके सिंह के बयानों की तीखी आलोचना हो रही है। केंद्रीय मंत्री के बयान को लेकर लगातार उनपर निशाना साधा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीके सिंह ट्रेंड में भी बने हुए हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर पूर्व सेना प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वीके सिंह का बयान शर्मनाक है उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि आज बुराई और अहंकार पर अच्छाई की जीत प्रतीक दशहरा है। अगर मोदीजी सच में दशहरा मनाना चाहते हैं तो उनको अपने कैबिनेट को बुराई और अहंकार से मुक्त करना चाहिए। इसके लिए आज शाम से पहले वीके सिंह को कैबिनेट से बाहर निकाल देना चाहिए।
Agar Modiji sach mein Dusshera manana chahte hai to unko apne cabinet ko burai aur AHANKAAR se mukt karna chahiye(3/4)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 22, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें