फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों सड़क पर ही युवक पीटने लगा अपनी प्रेमिका ?

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-वन कमर्शियल बेल्ट में बुधवार को जरा सी बात पर नशे में धुत युवक ने सड़क पर ही प्रेमिका को पीट दिया।
विज्ञापन


एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती को उसके परिजनों से बात कर अल्फा-वन स्थित पीजी पर पहुंचा दिया गया।

नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज की छात्रा अल्फा-वन स्थित जिस पीजी में रहती है, उसके मालिक पप्पू से उसकी दोस्ती हो गई। और फिर प्यार हो गया।
विज्ञापन

युवती को पहुंचाया घर

बुधवार को दोनों रामलीला देखने गए थे। रामलीला देखने से पहले युवक ने शराब पी। दोनों बाइक से अल्फा-वन के एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए जा रहे थे।

इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत युवक ने सड़क पर ही प्रेमिका को पीटना शुरू कर दिया।

एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत्त आरोपी की धुनाई की और उसे थाने ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें