फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy: आबकारी नीति मामले में ईडी को मिली अमित अरोड़ा की सात दिन की हिरासत, पैसे छिपाने का आरोप

Wed, 30 Nov 2022 04:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति मामले में अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से उसकी 14 दिन की हिरासत मांगी।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए व्यवसायी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। अमित अरोड़ा बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है। ईडी अधिकारियों ने उसे कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


ईडी ने कोर्ट को बताया कि सबसे ज्यादा संदिग्ध, शराब व्यापारी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, दिल्ली के आबकारी मंत्री और अन्य संदिग्धों ने अपने मोबाइल फोन कई बार बदले थे। ईडी ने कहा कि इन लोगों ने लगभग 1.38 करोड़ रुपये की डिवाइसेज उपयोग कीं या बदलीं। यह जानकारी सीडीआर में पाए गए आईएमईआई नंबरों से निकाली गई।

ईडी ने बुधवार सुबह अमित अरोड़ा को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया और कोर्ट में पेश कर उसकी 14 दिन की रिमांड मांगी, जिससे उससे पूछताछ की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि अरोड़ा को कल रात धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 

ईडी ने दावा किया है कि अमित अरोड़ा, दो अन्य आरोपी दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं। इन्होंने ही शराब लाइसेंसधारियों से मिले पैसों को छिपाया था। 

बताया जा रहा है कि अमित अरोड़ वही कारोबारी है, जो भाजापा के स्टिंग में दिखाई दिया था। पिछले हफ्ते ईडी ने अमित ओरड़ा के ठिकानों पर छापमारी भी की थी। ईडी ने इस मामले में पहले शराब कारोबारी समीर महेंद्रू, अरबिंदो फार्मा के चीफ शरद रेड्डी और विनय बाबू को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें