फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; तलाशी अभियान जारी

Wed, 01 Apr 2026 08:05 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
encounter in Ganderbal - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मंगलवार देर शाम इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकियों को घेर लिया। कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली। तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवानों की ओर से अंजाम दिया जा रहा है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की संभावना जताई गई। एक अधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था और आज सुबह सूरज की पहली किरण के साथ इसे फिर से शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें