राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जिला स्तरीय नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं से जुड़ने और नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ शुरू की गई पहल की समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के लिए परिणाम उन्मुख और समन्वित दृष्टिकोण अपनाने के लिए कहा। उपमंडल स्तर पर जागरूकता, प्रवर्तन, जांच, उपचार और पुनर्वास के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी गौरव सिकरवार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। संवाद