गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इंद्रलोक, डीडीए फ्लैट निवासी अमान उर रहमान(22), ब्रहमपुरी के गली नंबर 20 निवासी उस्मान(22) और जखीरा के अमर पार्क निवासी ईत आलम शाह(19) के रूप में हुई है। पैर और हाथ में गोली लगने से अमान उर रहमान और उस्मान घायल हुए हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि देर रात नॉर्थ रोहिणी थाना की पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग प्रेम नगर में मवेशी को काट रहे हैं। पुलिस टीम ने प्रेम नगर के भाग्य विहार स्थित छठ पूजा पार्क के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने देखा कि बदमाश एक मवेशी को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर चुके हैं और उसे काटने की तैयारी कर रहे हैं।
इसी दौरान बदमाशों को पुलिस के पहुंचने की भनक लग गई और वह मौके से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो गोली चला दी। पुलिस खुद को बचाते हुए बदमाशों पर गोली चला दी। दो बदमाशों के हाथ और पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।