फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मुठभेड़: बदमाशों ने हथियार निकाल पुलिस पर की दनादन फायरिंग, दो बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

Thu, 26 Sep 2024 01:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच में घायल बदमाशों की पहचान विकास और रमेश के रूप में हुई है। इनके पास से पिस्टल, खंजर और चोरी की बाइक बरामद की है। इनके कई आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे पंजाबी बाग इलाके में स्पेशल स्टाफ की टीम ने संदिग्ध बाइक देखी। इस पर युवक सवार थे। युवकों के नहीं रुकने पर टीम ने उनका पीछा किया। नाला रोड, ख्याला पर पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्ध बाइक को ओवरटेक किया और रुकने को कहा। जब वे नहीं रुके तो पुलिस टीम ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी। 

इसके बाद दोनों ने हथियार निकाल कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दोनों संदिग्धों को गोली लग गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में घायलों की पहचान विकास और रमेश के रूप में हुई है। इनके पास से पिस्टल, खंजर और चोरी की बाइक बरामद की है। इनके कई आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें