अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से पलवल के बीच जल्द ईएमयू गाड़ी का परिचालन शुरु हो सकता है। केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस ट्रेन को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली से वाया फरीदाबाद, पलवल तक के दैनिक यात्रियों की ओर से लंबे समय से ईएमयू चलाने की मांग की जा रही थी। इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से बातचीत की थी। उन्होंने रेल मंत्री से इस मांग को उठाया था। अश्वनी वैष्णव ने दैनिक यात्रियों के लिए ईएमयू का परिचालन जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया था। जल्द ही दिल्ली से पलवल के बीच ईएमयू का परिचालन किया जाना है।