फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5400 रुपयों के लिए घिनौना काम: लड़की की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर मांगी किश्त, लोन की रिकवरी के लिए यहां तक गिरे

Sun, 11 Sep 2022 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

युवती ने मोबाइल एप के जरिए 5400 रुपए का लोन लिया था। लोन को वापस करने के लिए उसने इंस्टॉलमेंट बनवाई थी। आरोप है कि लोन रिकवरी के लिए उन्हें व उनके रिश्तेदारों के पास लगातार फोन जाने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में मोबाइल एप से लोन लेने वाली एक युवती का लोन प्रदाता कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके रिश्तेदारों व दोस्तों को व्हाट्सएप कर दिया। युवती की शिकायत पर साइबर थाना ईस्ट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि हाल ही में साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो चीन आधारित एप के जरिए लोन देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-3 निवासी एक युवती ने बताया कि उसने मोबाइल एप के जरिए 5400 रुपए का लोन लिया था। लोन को वापस करने के लिए उसने इंस्टॉलमेंट बनवाई थी। आरोप है कि लोन रिकवरी के लिए उन्हें व उनके रिश्तेदारों के पास लगातार फोन जाने लगे। 14 से 19 जुलाई के बीच लोन प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों ने युवती की आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसके रिश्तेदारों व दोस्तों को भेज दी। इतना ही नहीं उन्हें ब्लैकमेल करके पैसों की मांग की जाने लगी। युवती ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- रंगरेलियां मना रहा था ससुर: गर्लफ्रेंड संग होटल में धरा गया आपत्तिजनक हाल में, फिर थाने में हुआ बहू से सामना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें