फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड का आज उद्घाटन करेंगे सीएम, कांग्रेस और आप में श्रेय लेने की होड़ 

Sun, 24 Jul 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस के बीच विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ मच गई है। कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुए काम को अंजाम तक पहुंचाने का श्रेय जहां उद्घाटन समारोह का आयोजन कर आप लेना चाह रही है।
विज्ञापन


वहीं एक दिन पूर्व कांग्रेस के पूर्व विधायक व सांसद पहुंचकर उसका उद्घाटन कर रहे हैं। 

दरअसल, विकासपुरी से मीरा बाग तक के एलिवेटेड रोड का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करने वाले हैं लेकिन एक दिन पहले ही शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक महाबल मिश्रा, कांग्रेस नेता अमृता धवन व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ इसका उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन

विकासपुरी से मीरा बाग तक कांग्रेसियों ने किया उद्घाटन

अजय माकन
कांग्रेस नेताओं की ओर से कहा गया कि शीला दीक्षित की सरकार ने इसकी शुरुआत की थी इसलिए उद्घाटन भी हम ही कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने टेंडर एमाउंट से ज्यादा पैसों में इसका निर्माण किया है।

उनके अनुसार आप ने 43 करोड़ का घोटाला किया है। केजरीवाल सफेद झूठ बोल रहे है कि उन्होंने इस पुल के निर्माण में 110 करोड़ रुपये बचाया है। 

कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र यादव, सुरेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, राजेश यादव, पवन तिवारी, प्रो. प्रदीप शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह तीसरा मौका जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किंसी पुल का उद्घाटन इस तरह किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें