फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से तीस लाख का सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

Mon, 11 Jul 2016 05:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी बाग के पश्चिमपुरी में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी होने का मामला सामने आया है। कार से आए चार बदमाशों ने दुकान से करीब तीस लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन


चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार दीपक श्रीवास्तव सपरिवार पश्चिम विहार में रहते हैं। 

उनका पश्चिमपुरी में कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स नाम का शोरूम है। शनिवार रात दीपक दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। रात लगभग सवा दो बजे दुकान के पड़ोस में रहने वाले मुकेश ने दीपक को फोन किया। उसने बताया कि उनके शोरूम का शटर खुला हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दीपक परिवार सहित शोरूम पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि शोरूम में चोरी हुई है। दीपक ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखी। जिससे पता चला कि चार बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।दीपक ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से करीब तीस लाख का सामान ले गए हैं। जिसमें मोबाइल, लैपटॉप और एलसीडी शामिल है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें