फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में डीईआरसी ने बृहस्पतिवार को बिजली के दाम बढाने की घोषणा कर दी है। बीआरपीएल क्षेत्र में 8.2 प्रतिशत और एनडीएमसी क्षेत्र में 9.52 प्रतिशत की दर से बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


बढ़े हुए दामों के बारे में बताते हुए डीईआरसी के अध्यक्ष पी. डी. सुधाकर के मुताबिक बिजली की दरों में बढ़त बहुत मामूली है और इससे घरेलू उपभोक्ताओं पर बहुत ज्यादा भार नहीं पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि तिमाही लगने वाला सरचार्ज हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है।
Trending Videos

ये हैं बिजली की बढ़ी हुई दरें

डीईआरसी ने विभिन्न स्लैब की बढ़ी दरों के बारे में बोलते हुए बताया कि ‌200 यूनिट तक की बिजली की दरों में 10 पैसे का, 200-400 यूनिट तक के स्लैब में 15 पैसे का इजाफा और 400-800 यूनिट तक के स्लैब में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

डीईआरसी प्रमुख पी. डी सुधाकर ने आगे कहा कि 800-1200 यूनिट की एक नई स्लैब की भी घोषणा की। 800-1200 तक वाली स्लैब में 1.10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से इजाफा हुआ है।

1200 यूनिट से ऊपर अगर किसी का बिल आता है तो उसमें 1.75 पैसे प्रति यूनिट के अनुसार बढ़ाकर बिल देना होगा।
विज्ञापन

सरचार्ज में नहीं होगा कोई बदलाव

बिजली वितरण कंपनियों के पुराने घाटे को खत्म करने के लिए लगाए जा रहे आठ फीसदी सरचार्ज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

आयोग की जन सुनवाई में बिजली उपभोक्ताओं ने सरचार्ज को खत्म करने का आग्रह किया था। यही नहीं उपभोक्ताओं ने डीईआरसी से पांच स्लैब की जगह छह स्लैब बनाने की गुजारिश की थी। हालांकि इस बार भी पांच स्लैब ही रहेंगे।

डीईआरसी के चेयरमैन पीडी सुधाकर ने बताया कि अब बिजली उपभोक्ताओं से बढ़े हुए दरों पर बिजली बिल लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें