फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में नाम जुड़वाने की समय सीमा बढ़ाए चुनाव आयोग : देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जुड़वाने के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को आवेदन की अंतिम तारीख निर्धारित है, जबकि अब तक नाम जुड़वाने के लिए 5.41 लाख आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। इनमें से केवल 2.81 लाख आवेदनों पर कार्रवाई हुई है। ऐसे में आधे से अधिक आवेदन लंबित हैं। चुनाव आयोग को जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी करने के बजाय हर पात्र मतदाता को नाम जुड़वाने का पर्याप्त अवसर देना चाहिए।
विज्ञापन

संविधान दिवस पर प्रस्तावित कांग्रेस की पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में देवेंद्र यादव ने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47.5 लाख नाम हटाए जाने पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। आयोग हटाए गए मतदाताओं का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करे और बताए कि कितने नाम मृत्यु, स्थानांतरण और अन्य कारणों से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी आबादी किराये के मकानों में रहती है। मजदूरों, गरीबों और बार-बार घर बदलने वाले लोगों के लिए कम समय में दस्तावेज जुटाना मुश्किल है। कई ऐसे मतदाता भी हैं, जिन तक बीएलओ नहीं पहुंच पाए। ऐसे में समय सीमा बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें