फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैलियों में नेताओं ने दिखाए सुनहरे सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को जनसभाओं में कहा कि हाउस टैक्स, बिजली बिल, ईडीसी, सेल टैक्स देने में गुड़गांव नंबर एक है। फिर भी लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया। साथ ही अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मुद्दे पर भी सरकार को खरी खोटी सुनाई। इंद्रजीत ने जनता से कहा कि वह 10 अप्रैल को इस भेदभाव का बदला ले सकते हैं। उन्होंने सभी से भाजपा को वोट देने की अपील की।

राव ने कहा कि गुड़गांव के विकास में खर्च किए गए पैसों का वह प्रदेश सरकार से हिसाब मांगते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि सांसद होने के बावजूद वह अपना कर्तव्य नहीं भूले। जो काम सरकार में बैठे एमएलए व मंत्रियों को करने थे, वो उन्होंने किए।
विज्ञापन

'केंद्र में बसपा की सरकार बनना जरूरी'

बसपा प्रत्याशी धर्मपाल पहलवान राठी ने सोहना विधानसभा क्षेत्र में रविवार को अपना प्रचार किया। ग्वाल पहाड़ी व राठीवास गांवों में जनसभाएं की। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए बसपा को वोट दें। राठी ने सांप्रदायिकता का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए केंद्र में बसपा का आना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले 35 सालों से गुड़गांव में वंशवाद की राजनीति चली आ रही है। इसे खत्म करना जरूरी है।

राठी ने विपक्षी दलों पर भी खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह विकास के मुद्दे पर चुनावी मैदान में हैं। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र का समान रूप से विकास करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने अन्य दलों और प्रत्याशियों पर जनता से झूठे वादे करने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन

'लोगों का हक सूद समेत दूंगा'

इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन ने दर्जन भर से अधिक स्थानों पर रविवार को जनसभाएं की। जाकिर ने कहा कि वह सभी को एक साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने पिता तैयब हुसैन की तरह विकास कराने का वादा किया।

जाकिर ने कांग्रेस पर विकास के नाम पर मेवात, गुड़गांव और अहीरवाल की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों के हक व अधिकारों को दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। जाकिर हुसैन ने दक्षिण हरियाणा के लोगों को उनका हक सूद समेत वापस करने का दावा किया।

उन्होंने लोगों से वादा किया कि पूरी कोटला झील को सिंचाई के लिए विकसित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें