फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग महिला को लूटा

Tue, 21 Jul 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) से रिटायर प्रोफेसर की पत्नी से पुलिस वाले बनकर तीन बदमाशों ने लूटपाट की। वृद्धा ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


उसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मीडियाकर्मियों से मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलने केबाद सेक्टर-39 थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।

डीयू से रिटायर डॉ. हरीश चंद्र जी- 43 सेक्टर-41 में रहते हैं। उनकी पत्नी रश्मि (72) 11 जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे दूध लेने घर से गई थीं।

वह दूध लेकर जब आ रही थीं तो बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और खुद को पुलिसकर्मी बताया। एक ने फर्जी पहचान पत्र दिखाया और बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण पहन कर घूमने-फिरने से मना किया।
विज्ञापन


इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर उनके हाथ से सोने के कंगन उतार लिए। बदमाश दूसरे हाथ से भी कंगन निकालने लगे। तभी वहां कुछ लोग आ गए।

जिससे डरकर वे मौके से भाग गए। हरीश चंद्र ने बताया कि कंट्रोल रूम में घटना की सूचना फौरन दे दी गई थी। सौ नंबर पर घटना की जानकारी दी गई। पीसीआर मौके पर आई।

रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मीडिया कर्मियों से मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलने के बाद 21 जुलाई को सेक्टर-39 थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें