फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने के कंगन उतारे

Wed, 26 Nov 2014 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सदर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से ठगी का मामला सामने आया है। सत्संग से लौट रही पीड़ित महिला को कुछ शातिर महिलाओं ने गाड़ी से लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने बातों में लगाकर बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन उतार लिए। गाड़ी से उतरने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-46 में रहने वाली बुजुर्ग महिला सरस्वती भारद्वाज सोमवार को सत्संग करके वापिस अपनी साथी महिला के साथ लौट रही थी। महिला के मुताबिक दोनों महिलाओं के पैदल आते देख एक गाड़ी उनके पास रुकी जिसमें चालक के अलावा तीन महिलाएं बैठी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को लिफ्ट लेने को कहा तो बुजुर्ग महिला गाड़ी में बैठ गई। महिला का आरोप है कि तीनों महिलाओं ने उसे बातों में लगाकर उसके सोने के कंगन उतार लिए। जब वह सोसायटी के सामने गाड़ी से उतरी तो उसे अपने कंगन न होने का अहसास हुआ।

तब तक महिलाएं गाड़ी लेकर लेकर फरार हो गई। जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंची। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें