फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर डिलवरी कर्मियों ने उड़ाया पार्सल

Wed, 26 Nov 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव सेक्टर-18 स्थित एक कूरियर कंपनी के दो कर्मचारियों ने मिलीभगत करते हुए महंगा पार्सल गायब कर दिया। कंपनी की जांच में दोनों कर्मचारियों के दोषी पाए गए।
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में दोनों कर्मचारियों से दो मोबाइल और एक टैबलेट प्राप्त कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-18 में एक निजी कूरियर कंपनी का ऑफिस है। कुछ दिन पहले कंपनी जांच में यहां से एक कूरियर गायब होने की जानकारी मिली। इस संबंध में कूरियर डिलवरी करने वाले कर्मचारियों नजफगढ़ छावला निवासी योगेंद्र और दीपक राज से पूछताछ की गई तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कहते हुए साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसे लेकर आंतरिक स्तर पर जांच की गई तो दोनों युवकों की मिलीभगत की बात सामने आई। इस संबंध में कंपनी इंचार्ज सौरभ शेखर ने दोनों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी।

पुलिस ने दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो कूरियर से दो मोबाइल और एक टैबलेट गायब करने की बात कबूल ली। साथ ही, उन्होंने इससे पहले भी कंपनी में कई कूरियर गायब करने की बात कबूली है। सेक्टर-18 थाना पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें