गुड़गांव के एक गांव में छोटे भाई की पत्नी को डॉक्टर को दिखाने ले जाने के बहाने आरोपी ने दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं, महिला को रिश्तों का हवाला देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
ढाई महीने बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में 22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि तीन जुलाई को वह अपने जेठ जितेंद्र के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिए गाड़ी से रेवाड़ी गई थी। वापस लौटने में रात हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसके जेठ ने रात को सुनसान रास्ते पर गाड़ी रोककर उसके साथ जबरदस्ती की।
पारिवारिक दबाव में दो माह तक महिला चुप रही। कुछ दिनों पहले जब वह अपने पीहर गई तो उसने अपनी आपबीती अपनी मां को बता दी। मानेसर थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र (28) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
युवती को बीच राह बाल खींचकर गिराया
नोएडा में चेन लुटेरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े सेक्टर-34 अमलताश मार्केट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को गिराकर उससे चेन लूटने का प्रयास किया गया। कोशिश नाकाम होते देख बदमाशों ने युवती के गले में पिस्टल की बट मारी।
इसके बावजूद सफल न होने पर बदमाश हवा में गोली चलाते हुए भाग गए। बुधवार सुबह करीब पांच मिनट तक यह वारदात हुई और बदमाश आराम से भाग गए। थाना सेक्टर-24 में आरडब्ल्यूए सचिव अनिल कुमार गुप्ता ने मामले की शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-34 के अरावली बी-1 निवासी सौम्या एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। बुधवार सुबह करीब 9:15 पर वह कंपनी जाने के लिए सेक्टर-34 की अमलताश मार्केट के पास से गुजर रही थी। वहां स्कूटर रिपेयर शॉप के पास काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो युवक बिना हेलमेट लगाए खड़े थे।
जब वह उनके पास से निकलीं तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने चेन छीनने के लिए युवती की चोटी पकड़कर उसे गिरा दिया। इस बीच युवती ने अपनी चेन कसकर पकड़ ली और शोर मचाने लगी।
मदद को आगे बढ़े युवक पर तानी पिस्टल
लूट में असफल होते देख बदमाश ने युवती की गर्दन पर पिस्टल की बट से वार किया। इस दौरान मार्केट में आसपास काफी लोग तमाशबीन खड़े वारदात देखते रहे। युवती ने जब चेन नहीं छोड़ी तो बदमाश हवाई फायर करते भाग गए।
वारदात होती देख बाजार में खड़ा एक युवक बेल्ट निकालकर युवती की मदद करने आगे बढ़ा तो बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी और पास आने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह युवक पीछे हट गया। वहीं, एक आलू बेचने वाले ने दूर से आलू फेंककर मारे लेकिन बदमाशों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
कोई फायदा नहीं शिकायत से सौम्या के पिता हरिहरन ने बताया कि प्रतिदिन शहर में चेन छीनने की घटनाएं होती हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में बदमाश पकड़े ही नहीं जाते। ऐसे में शिकायत करने से फायदा नहीं।
मौके पर पहुंची विधायक
वारदात के बाद भी मौके पर कई लोग जमा थे लेकिन 100 नंबर पर किसी ने फोन नहीं किया। हालांकि, आरडब्लूए पदाधिकारी और अन्य लोग पुलिस अधिकारियों को फोन करते रहे। इस दौरान एसपी सिटी को जानकारी के बाद पुलिस करीब 11 बजे पहुंची।
वहीं, युवती के साथ चेन छीनने के प्रयास और गोली चलाने की वारदात के बाद शहर की नवनिर्वाचित विधायक विमला बाथम मौके पर पहुंचीं।उन्होंने लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रशासन और पुलिस से बात करने का आश्वासन दिया।
सीओ सेकंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच कराई जाएगी। पुलिस स्नैचरों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाएगी।
सेक्टर-34 अरावली में पहले हुई वारदात - 9 अगस्त: अरावली बी-1 में रहने वाले गौरव से चेन और पांच हजार रुपये लूटे - 28 जून: अरावली बी-9 में रहने वाले विनोद की पत्नी की चेन लूटी - 15 दिन पहले अरावली बी-1 में रहने वाले मनोज की चेन झपट ले गए बाइकर्स
युवती ने बताया कि सुबह कंपनी जाते समय इससे पहले भी उसने बदमाशों को एक-दो बार देखा है। बुधवार को जब वह दिखे तो उसे उन पर चेन लुटेरे होने का शक हो गया था।
प्रत्येक 15 दिन में होती है चेन स्नैचिंग शायद ही कोई घर हो जहां कोई न कोई चेन स्नैचिंग का शिकार न हुआ हो। कुछ समय पहले मेरी पत्नी सविता गुप्ता की भी चेन छिन चुकी है। हमें सुनने को मिलता है कि हर 15 दिन में एक चेन स्नैचिंग की घटना हो जाती है। -अनिल कुमार गुप्ता, आरडब्ल्यूए महासचिव, अरावली-बी-1, सेक्टर-34
ज्यादातर मामलों में पुलिस की लीपापोती वारदात के बाद अक्सर पुलिस को शिकायत दी जाती है। इसके बाद नतीजा वहीं होता है कि कुछ दिन बाद फिर एक घटना हो जाती है। क्षेत्र में पीसीआर बस किसी एक कोने में खड़ी हो जाती है। -पवन शर्मा, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, अरावली-बी-1, सेक्टर-34