फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक में तांत्रिक ने लूटी महिला की आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सलारपुर में सोमवार को झाड़फूंक का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित के पति ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला (24) का मेडिकल कराकर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली में रहने वाले पति और पत्नी नोएडा के सलारपुर में रह रहे हैं। दोनों जॉब करते हैं। पास में रहने वाले सनाउल्लाह (50) की गैस रिफलिंग और साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। वह झाड़फूंक भी करता है।

पीड़िता भी कई बार बच्चे को दिखाने के लिए उसके पास जाती थी। शिकायत के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजे महिला को आरोपी ने झाड़फूंक करने के लिए बुलाया था। महिला उसकी दुकान में पहुंची तो आरोपी ने झाड़फूंक का झांसा देकर उससे रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग को भगा ले गया युवक

पुलिस ने सलारपुर स्थित तांत्रिक की दुकान पर छापामार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

किशोरी को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
सदरपुर में एक शादीशुदा व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी भी मिल गई है।

पुलिस के अनुसार, सदरपुर निवासी सचिन  पास में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को वह अपने साथ ले गया था। मंगलवार को किशोरी के पिता ने थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें