फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बाइकर्स गैंग का आतंक, अलग-अलग जगह आठ लोगों को लूटा

Mon, 22 Jul 2019 05:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने लूट व झपटमारी की आठ वारदात को अंजाम दिया है। पहली घटना सेक्टर-19 में रहने वाली सुमन लता के साथ हुई। शनिवार रात वह एक कार्यक्रम से घर लौट रही थी। सेक्टर-19 में ही बाइक सवार बदमाश उनसे सोने की चेन लूट ली। 
विज्ञापन


दूसरी घटना सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास हुई। पुलकित भारद्वाज से शनिवार रात बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। तीसरी घटना डीएलएफ मॉल के बाहर हुई। रविवार सुबह नया बांस निवासी प्रमोद कुमार से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। 

चौथी वारदात सेक्टर-4 में रविंद्र यादव के साथ हुई। बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार रात करीब 10 बजे मोबाइल लूट लिया। पांचवीं घटना सेक्टर-67 में हुई। गढ़ी चौखंडी निवासी रामबालक चौपाल से शनिवार रात  मोबाइल झपट कर बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन


छठवीं घटना अट्टा गांव निवासी गिरीश खन्ना के साथ हुई। शुक्रवार रात अट्टा में बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। सातवीं घटना में सेक्टर-71 निवासी दुर्गेश शर्मा से शनिवार सुबह बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। 

आठवीं घटना टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई। यहां बदमाशों ने शुक्रवार रात अरुण गंगवार से मोबाइल झपट ले गए। इन सभी मामलों में संबंधित थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें