फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-फितर पर कई मार्गों पर होगी नो एंट्री

Mon, 28 Jul 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की नमाज के वक्त शहर में कई मार्गों पर नो एंट्री रहेगी। अगर सोमवार को चांद दिखा तो ईद मंगलवार की होगी, चांद नहीं दिखा तो बुधवार को होगी। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि ईद के दिन सुबह सात बजे से ईद की नमाज होने के बाद (करीब 11 बजे) तक डायवर्जन रहेगा
विज्ञापन


यहां रहेगा डायवर्जन
लालकुआं और साजन मोड़ से भारी वाहन चौधरी मोड़ नहीं जाएंगे। इन्हें डायवर्ट कर विवेकानंद नगर फ्लाईओवर की ओर से भेजा जाएगा।

लालकुआं से आने वाले हल्के वाहन चौधरी मोड़ से घंटाघर न जाकर अंबेडकर रोड, कालका गढ़ी चौक से होकर जाएंगे।

चौधरी मोड़ से आने वाले हल्के वाहन पुराने बस अड्डा से कालका गढ़ी चौक से डायवर्ट कर होली चाइल्ड फ्लाईओवर से जाएंगे।

मेरठ तिराहे से घंटाघर आने वाले वाहन हापुड़ तिराहे से डायवर्ट कर पुराने बस अड्डे की तरफ जाएंगे।

आज जस्सीपुरा मोड़ से रोका जा सकता है ट्रैफिक
सावन के तीसरे सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ रहेगी। सावन के हर सोमवार को जस्सीपुरा मोड़ लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ठाकुरद्वारा फ्लाइओवर के पास से ही ट्रैफिक को रोका जा सकता है।

जस्सीपुरा मोड़ से गौशाला फाटक तक भारी वाहनोें के आवागमन को भी रोका जाएगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने बताया कि शिव का जलाभिषेक करने के लिए 28 जुलाई को भी काफी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


ईद पर दिन-रात मिलेगी बिजली-पानी
चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन ने ईद पर दिन-रात बिजली सप्लाई देने के आदेश दिए हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति भी रहेगी। शासन के आदेशों के चलते पावर कारपोरेशन और जलकल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कारपोरेशन केचीफ इंजीनियर राशिद अबरार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में चांद के दीदार के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसको पूरी रात और अगले दिन जारी रखा जाएगा। शहरों के साथ ही मुस्लिम बाहुल्य कस्बों में भी यह व्यवस्था रहेगी।

जलकल विभाग के जीएम जवाहर राम ने बताया कि सुबह चार बजे से पेयजल सप्लाई शुरू होगी। बिजली न होने की हालत में नलकूपों पर जेनरेटर लगाए गए हैं।

पार्षद जाकिर सैफी ने बताया कि रमजान माह में सफाई-बिजली की मांग की जाती रही। अफसर न तो बिजली दे सके और न ही सफाई करा सके। मुस्लिम वार्डों की बात तो दूर, मस्जिदों को जाने वाले रास्तों पर भी कूड़ा साफ नहीं किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें