फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से चरित्र, नैतिक मूल्यों और सेवा भाव का विकास जरूरी : विजेन्द्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रांसफॉर्म भारत समिट में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी अहम भूमिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी और किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव का विकास करना भी होना चाहिए। सच्ची शिक्षा वही है, जो व्यक्ति को व्यक्तिगत सफलता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने योग्य बनाए। विधानसभा अध्यक्ष रविवार को ग्लोबल मैत्री फेस्टिवल के तहत मैत्रीबोध परिवार की ओर से आयोजित ट्रांसफॉर्म भारत समिट 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मूल्य आधारित शिक्षा, आध्यात्मिकता और युवा नेतृत्व के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वर्ष 2047 में भारत के विकसित राष्ट्र बनने के बाद देश की प्रगति और नेतृत्व की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवाओं में नैतिकता, संस्कार, देशभक्ति और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होनी चाहिए।
विज्ञापन

युवाओं को लोकतांत्रिक विरासत से जोड़ रही विधानसभा

विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा के युवा संपर्क कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को विधानसभा के ऐतिहासिक परिसर में आमंत्रित कर देश की लोकतांत्रिक और संसदीय विरासत से परिचित कराया जाता है। युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं के महत्व के साथ नागरिकों के रूप में अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। दिल्ली विधानसभा अपनी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक तकनीक अपना रही है। विधानसभा पूरी तरह कागज रहित हो चुकी है और सौर ऊर्जा से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें