फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिक्षा मंत्री ने शुरू किया जल संगम से जन संगम अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल के 150वें जयंती वर्ष पर एकता का संदेश, 150 स्वयंसेवक देश की 25 नदियों में मिलाएंगे यमुना का जल
विज्ञापन

31 अक्तूबर को पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर 25 नदियों के जल से होगा अभिषेक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकार पटेल के 150वें जयंती वर्ष को दिल्ली सरकार ने अनोखे अंदाज में मनाने का निर्णय लिया है। देशभर में एकता का संदेश देने के लिए शनिवार को शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जल संगम से जन संगम अभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत दिल्ली के 150 स्वयंसेवक यमुना के जल को देश की 25 नदियों में प्रवाहित करेंगे।

सोनिया विहार यमुना घाट पर जल संगम से जन संगम एकता के उत्सव को शुरू किया गया। इसमें दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों सहित 150 स्वयंसेवकों ने पवित्र यमुना जल एकत्र किया। यमुना जल कश्मीर से कन्याकुमारी तक देशभर की 25 सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण नदियों में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये राष्ट्रीय एकता और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। इसके साथ उन नदियों से लाया गया पवित्र जल दिल्ली वापस आएगा, यहां 31 अक्तूबर को पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर जल अभिषेक समारोह आयोजित होगा। ये इस अभियान का समापन दिवस होगा।
विज्ञापन


पीएम के विचार से मिली प्रेरणा : आशीष सूद
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विचार से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी अभियान सरदार150 मनाने का निर्णय लिया है। जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विचार को सशक्त बनाने की तैयारी है। अमृत काल में नई पीढ़ी को सरदार पटेल के एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के आदर्शों से जोड़ना है। उन्होंने कहा, जब भारत आजाद हुआ तब 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने जो काम किया, वही राजनीतिक इच्छाशक्ति आज प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई है। अनुच्छेद 370 को हटाकर भारत के भूगोल और हृदय दोनों को एक कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें