हाईकोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई 8 मई को होगी। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को भी तलब करने का निर्देश दिया।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने अनुरोध किया कि सीनियर काउंसलर उपलब्ध न होने के कारण मामला कुछ देर बाद लिया जाए। कोर्ट ने कहा, फिर हम इसे किसी अन्य दिन लेंगे। उसके बाद कोर्ट ने मामले को 8 मई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।