फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: भू-माफिया सुधीर गोयल की कॉलोनी समेत पांच जगह ईडी की छापेमारी, सुरक्षा के तहत आरएएफ के जवान तैनात

Tue, 09 Jan 2024 05:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

12 गाड़ियों में ईडी की टीम पहुंची है। सुरक्षा के लिए आरएएफ के जवान तैनात हैं। जिले में 14 अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेशकों का करीब 100 करोड़ रुपये हड़पने वाले बुलंदशहर के रीयल एस्टेट कारोबारी सुधीर गोयल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान बिल्डर के नोएडा के ठिकानों को भी खंगाला गया। छापों के दौरान लाखों रुपये नकदी के साथ तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। बता दें कि सुधीर गोयल और उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को बुलंदशहर पुलिस ने निवेशकों की रकम हड़पने के आरोप में बीते माह गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय की टीम ने मंगलवार सुबह सुधीर गोयल के बुलंदशहर और नोएडा के करीब 10 ठिकानों पर छापा मारकर निवेशकों की हड़पी गयी रकम का इस्तेमाल मनी लांड्रिंग में करने के सुबूत जुटाने शुरू कर दिए। सुधीर गोयल और उसके करीबियों के साथ व्यापार मंडल के नीरज जिंदल, डब्बू मित्तल और सुधीर की बहन डॉली अग्रवाल के ठिकानों पर भी ईडी की टीमों ने छानबीन की। डॉली अग्रवाल के गन हाउस में जांच के दौरान नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई गयी। अधिकारियों के मुताबिक सुधीर गोयल ने बुलंदशहर में करीब 10 कॉलोनियों को विकसित किया था, जिसमें एक हजार से अधिक भूखंड थे। बाद में असली निवेशकों को प्लॉट देने के बजाय उसे कई लोगों को बेच दिया गया। खबर लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें