फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोटक महिंद्रा बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद काले धन को सफेद करने के आरोप में कोलकाता से गिरफ्तार हुए पारसमल लोढ़ा से कनेक्शन सामने आने के बाद ईडी ने दिल्ली में कोटक मंहिंद्रा बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि गिरफ्तार मैनेजर उसी केजी मार्ग ब्रांच का है जहां कुछ दिनों पहले आयकर विभाग ने छापा मारा था। मैनेजर को नोटबंदी के बाद 9 फर्जी अकाउंट में 34 करोड़ रुपए  जमा होने के कारण आपराधिक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार मैनेजर पर आरोप है कि उसके तार नोटबंदी के बाद की जा रही नोटों की अवैध बदली करने वाले पारसमल लोढ़ा और दिल्ली के वकील रोहित टंडन से हैं। ईडी ने बताया कि उसने मैनेजर से ब्रांच में देर रात पूछताछ की और उसके बाद गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर को मनी लॉन्डरिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है और कोर्ट के सामने पेश करने के बाद कस्टडी में लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें