फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी रोड में तहखानों को तोड़ने के लिए शुरू किया सर्वे

Wed, 28 Dec 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीबी रोड में स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेड लाइट एरिया में तहखाने तोड़ने को लेकर दिल्ली महिला आयोग, पुलिस  व एमसीडी अधिकारियों की टीम जीबी रोड पहुंची। आयोग ने टीम को तहखाने दिखाए, जहां देशभर से नाबालिग लड़कियों को बेचने के लिए दिल्ली लाकर छुपाया जाता है। आयोग की मांग पर एमसीडी ने इन तहखानों को तोड़ने के लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि जीबी रोड के तहखानों को तोड़ने के मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस, एमसीडी, जल बोर्ड, फायर डिपार्टमेंट, एसडीएम  और एनजीओ के साथ मिलकर कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में बैठक आयोजित हुई।   इस दौरान जांच अधिकारियों की टीम जीबी रोड पहुंची। एमसीडी ने बाहर सर्वे कर लिया था, हालांकि जांच टीम के सामने तहखानों का सर्वे शुरू किया। आयोग का कहना है कि यहां रहने वाली लड़कियों के रिहैबिलिटेशन करवाकर उन्हें नई जिंदगी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें