फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi  : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमानतुल्ला के तीन सहयोगियों को ईडी ने किया गिरफ्तार, संदिग्ध लेनदेन का दावा

Sun, 12 Nov 2023 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ईडी का दावा है कि तीनों खान के सहयोगी थे और उनके बीच संदिग्ध नकद लेनदेन हुआ था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के लिए कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं से जुड़े मामले में आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत जीशान हैदर, दाऊद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। ईडी का दावा है कि तीनों खान के सहयोगी थे और उनके बीच संदिग्ध नकद लेनदेन हुआ था।

विज्ञापन


ईडी ने पिछले महीने 49 वर्षीय विधायक के परिसरों पर छापा मारा था जो दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। ईडी ने आरोप लगाया था कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती से रिश्वत के तौर पर बड़ी आपराधिक आय अर्जित की और इसे अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया।

ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती और 2018-2022 के दौरान अमानतुल्ला खान की ओर से बोर्ड की अध्यक्षता के दौरान वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर अवैध व्यक्तिगत लाभ से जुड़े मामले में छापे मारे थे। आप विधायक के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर और दिल्ली पुलिस की तीन शिकायतों के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंंग जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ईडी ने कहा, छापे के दौरान भौतिक और डिजिटल सबूतों के रूप में कई आपराधिक सामग्रियां जब्त की गईं, जो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में खान की भूमिका की ओर इशारा करती हैं।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि आप को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है और कहा था कि पार्टी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें