फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान पेपर से खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Mon, 22 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) और प्रदेश सरकार की ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा संपन्न हो गई। सीटेट और ग्राम पंचायत अधिकारी के आसान पेपर ने अभ्यर्थियों को राहत दी।
विज्ञापन


सीटेट की गाजियाबाद में 34 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 19822 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा 35 केंद्रों पर आयोजित हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा में पंजीकृत 18867 में से लगभग 20 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

सीटेट की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे और दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे की पाली में आयोजित हुई। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा सुबह साढ़े ग्यारह बजे से एक बजे की पाली में आयोजित हुई।
विज्ञापन


दोनों परीक्षाओं में लगभग 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के होने से रविवार को शहर में भीड़ रही। सुबह से ही नोएडा, दिल्ली, अलीगढ़, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ सहित तमाम क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का रेला केंद्रों पर रहा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा के नोडल प्रभारी एडीएम फाइनेंस ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें