फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अध्यापक करता रहा रेप, फिर पुलिस ने किया सितम

Fri, 22 May 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में 11वीं की छात्रा से सरकारी अध्यापक द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता जेवर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने की जगह पीड़िता को ही हड़का दिया और कहा कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकती।
विज्ञापन


करीब 10 माह पहले 11वीं की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान टीचर ने उससे दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने उसको शादी का झांसा दिया था। एक बार फिर आरोपी ने उसे शादी करने के बहाने बुलाया और उससे रेप किया।

आरोपी की जल्दी शादी होने वाली है।  पीड़िता ने जेवर पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मगर पुलिस ने पीड़िता को ही धमकाकर भगा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

अब ये बचा है विकल्प

अब पीड़िता मुख्यमंत्री के पास जाकर उनसे न्याय की गुहार लगाने की बात कह रही है। गौरतलब है कि पीड़िता और परिजनों ने जब पहली बार घटना की जानकारी पुलिस को दी थी तो वे कोतवाली में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

इसके बाद अदालत के आदेश के बाद ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अदालत के दबाव के चलते करीब चार माह के बाद जांच अधिकारी ने एफआईआर लगा दी।

वहीं आरोपी शिक्षक अब किसी दूसरी लड़की से सगाई करने जा रहा है और इस बात से पीड़िता आहत हो गई है। ऐसे में वह लगातार कानूनी गुहार लगा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें