जब्बल कंपनी में हुए दोहरे हत्याकांड में तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। हत्या का सुराग जुटाने के लिए एक पुलिस टीम नेपाल भेजी गई है।
माना जा रहा है कि हत्यारे नेपाल भाग सकते हैं। यह टीम मृतक मिलिंद और अर्जुन के परिवार वालों से मिलकर जानकारी इकट्ठा करेगी।
मालूम हो कि नेपाल निवासी मिलिंद उर्फ मीन प्रसाद पिछले करीब 15 साल से एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जब्बल कंपनी में काम करता था।