फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: 27 जून तक दिल्ली में लगेंगे 100 नए ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन, एक यूनिट के लिए देने होंगे इतने रुपये

Mon, 14 Mar 2022 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 जून तक सौ नए ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। 71 चार्जिंग स्टेशन मेट्रो स्टेशनों पर लगेंगे। बिजली मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि दिल्ली में हर तीन किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन हो।
विज्ञापन
Vehicle Charging - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि 27 जून तक दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 71 मेट्रो स्टेशनों पर होंगे। अगले तीन महीने में दिल्ली में चार्जिंग पॉइंट की संख्या दोगुना से भी अधिक हो जाएगी।

विज्ञापन


जैन ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए दो रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क होगा। उन्होंने दावा किया कि चार्जिंग के लिए यह देश में न्यूनतम होगा। जैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार की ईवी नीति के तहत प्रत्येक तीन किलोमीटर की दूरी पर एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 100 चार्जिंग स्टेशनों पर 500 चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के लिए निविदाएं मांगी गई थी। 100 प्रमुख स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह की पहचान कर ली गई हैं। इनमें 71 मेट्रो स्टेशनों पर होंगे। टेंडर के मुताबिक सार्वजनिक-निजी-भागीदारी (पीपीपी) के तहत बनाए जाएंगे। इसमें सरकार की ओर से भूमि, केबलिंग और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर और कंपनी की ओर से प्रदान किए जाने वाले उपकरण और कर्मी होंगे।
 

चार्जिंग स्टेशनों को तीन महीने में चालू किया जाएगा
मंत्री ने कहा कि न्यूनतम सेवा शुल्क के आधार पर निविदा का चयन किया गया। सभी चार्जिंग स्टेशनों को तीन महीने में चालू कर दिया जाएगा। जैन ने कहा कि समझौतों पर 8 अप्रैल तक हस्ताक्षर के बाद 27 जून तक सभी स्टेशन चालू कर दिए जाएंगे। 

संवाद और विकास आयोग (डीडीसी) उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने कहा कि वर्तमान में करीब 400 चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं। इनका स्वामित्व सरकारी और निजी कंपनियों के पास है। 500 नए चार्जिंग पॉइंट स्थापित होने के बाद इनकी संख्या दोगुना से अधिक हो जाएंगी। शाह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 100 स्थानों को वैज्ञानिक सर्वेक्षण के आधार पर चुना गया है। इनमें खासतौर उन क्षेत्रों को चुना गया है, जहां अब तक चार्जिंग की सुविधा नहीं थी। 
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से 20 फीसदी से भी कम कीमत में वाहनों को कर सकेंगे चार्ज
बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली, देश की इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी है। पिछले महीने देश भर में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में 10 फीसदी दिल्ली की हिस्सेदारी थी। एक साल पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी बनाई थी। इस पहल से दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनें को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि 12 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। दिल्ली में 22 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन पर प्रति यूनिट दो रुपये के हिसास से चार्जिंग की सुविधा होगी। समान्य तौर पर अलग अलग शहरों में शुल्क 10 से 15 रुपये प्रति यूनिट है। दिल्ली में पहली बार मात्र दो रुपए प्रति यूनिट के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें