आरोपी अभिषेक टिक-टॉक पर हथियार तस्कर के संपर्क में आया
पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसे अभिषेक राय के निर्देश पर खारगोन, मध्यप्रदेश के एक हथियार निर्माता-सह आपूर्तिकर्ता से बरामद पिस्टल और कारतूस की खेप मिली थी। अभिषेक ने बताया कि वह तीन वर्ष से जिम चलाता है। वह टिकटॉक पर अपना वीडियो व पोस्ट तैयार करता है। करीब दो वर्ष पहले वह अवैध हथियार तस्कर से मिला था। इसके बाद वह अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा।
नेट बैकिंग के जरिए हथियार सप्लायर के खाते में जमा होता था पैसा
अभिषेक ने पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी करना शुरू किया। वह नेट बैंकिंग के जरिए हथियार सप्लायर के बैंक खाते में पैसे भेजता था। हाल ही में अभिषेक ने मध्यप्रदेश के हथियार आपूर्तिकर्ता के बैंक खाते में 30000 रुपये ट्रांसफर किए थे। ये पंजाब में गैंगस्टर व बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करता था।