फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: डूसू कमेटी ने पास किया प्रस्ताव, उपाध्यक्ष अभि दहिया को हटाएं; इस मामले में हैं आरोपी

Wed, 17 Jul 2024 05:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में गठित कमेटी ने अपना प्रस्ताव पास कर दिया है। कमेटी ने बुधवार को डूसू उपाध्यक्ष अभि दहिया को हटाने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
डूसू कार्यालय में तोड़फोड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 14 जुलाई को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ कार्यालय(डूसू) में हुई तोड़फोड़ मामले डूसू कार्यकारी कमेटी ने उपाध्यक्ष अभि दहिया को हटाने का प्रस्ताव पास किया है। अब इस प्रस्ताव को सेंट्रल काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा। इसे अंतिम निर्णय के लिए विभिन्न कॉलेज छात्र संघ अध्यक्षों की बैठक में रखा जाएगा। एबीवीपी की ओर से आरोप लगाया गया था कि बीते रविवार को एनएसयूआई से जुड़े डूसू उपाध्यक्ष अभि दहिया और एनएसयूआई के सदस्यों ने डूसू कार्यालय में तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

मालूम हो कि तोड़फोड़ के इस मामले की जांच के लिए डीयू ने तीन दिन पहले चार सदस्यीय का गठन कर दिया था। तोडफ़ोड़ के इस मामले में पुलिस भी मामला दर्ज कर चुकी है। डूसू ने मंगलवार देर रात कार्यकारी कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने अभि दहिया को हटाने का प्रस्ताव पेश किया। छात्र संघ कार्यालय में हुई तोड़फोड़ में अभि दहिया की कथित संलिप्तता के कारण उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर कर दिया गया।

एनएसयूआई की ओर से इन आरोपों का नकारा जा चुका है। एबीवीपी ने आरोप लगाया था कि कार्यालय में अभि दहिया और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पहले शराब पी और फिर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं डीयू ने आरोपों की जांच के लिए डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। यह कमेटी सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। इस मामले को लेकर 15 जुलाई को एबीवीपी व डूसू पदाधिकारियों ने कुलपति से मुलाकात कर अभि दहिया को पद से हटा कार्रवाई करने की मांग की थी।

डूसू कार्यालय पर एनएसयूआई ने किया हमला: एबीवीपी
एबीवीपी ने कहा कि रविवार को डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के कार्यालय पर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से डूसू उपाध्यक्ष अभि दहिया सहित लगभग 40 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हमलावरों ने डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा का कार्यालय, विजिटर रूम, सचिव अपराजिता व सह-सचिव सचिन बैसला का कार्यालय तोड़ दिया। इस दौरान डूसू अध्यक्ष के कार्यालय में रखी प्रभु श्रीराम की मूर्ति भी टूट गई।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी का दावा- डूसू उपाध्यक्ष के कमरे में बैठकर शराब पी थी
एबीवीपी के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि उन्हें एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि तोड़फोड़ से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डूसू कार्यालय परिसर में पीछे की तरफ स्थित एनएसयूआई से डूसू उपाध्यक्ष के कमरे में बैठकर शराब पी। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई, डीयू के बाहरी असामाजिक तत्वों द्वारा जिस प्रकार का कृत्य किया है, उसका हम विरोध करते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें