फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जर्जर सड़कों से उड़ रही धूल, ग्रेप-1 लागू होने के बाद भी कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाटिका चौक के पास जर्जर सड़क के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे वाहन चालकों और आसपास से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रेप-1 लागू होने के बाद भी सड़कों से उड़ती धूल को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

मानेसर क्षेत्र के कई अन्य इलाकों में भी सड़कों की हालत खराब है। सड़कों पर धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन का ध्यान चालान काटने पर है, जबकि पहले सड़कों से धूल साफ करवाने और उनकी मरम्मत कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानेसर सेक्टर-83 स्थित सफायर मॉल के पास व दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित वाटिका चौक के पास भी सड़क की हालत को लेकर लोगों ने चिंता जताई है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से मानेसर की हवा की स्थिति संतोषजनक श्रेणी में है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें